आँख आना (CONJUNCTIVITIS )




परीचय - आँख आना यह एक सामान्य रोग है। जीसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहते है। आम तोर पर बरसात के मोसम मे यह रोग जादा फेलता है। यह अकोशिकीय विषाणु के संक्रमन से होता है। यह एक आम वायरल इन्फ़ेक्शन है। यह समस्या छोटे-बडे सभीको प्रभावीत करती है।

लक्षण - आँखो का सफेद भाग लाल हो जाना, आँखों मे सुजन, जलन बार-बार आँखों से पानी बहना, तेज रोशनी से या हवा के कारन दर्द होना। आँखों मे चीप चीपा पदार्थ का बहना।

सावधानी -  आँख आना यह बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन के कारन बहुत तेजी से फैलने वाला रोग है। यह संक्रमन छूने से फेलता है। इसलीये कभी भी सीधे आँखों को हात लगा ने से हमेशा परहेज करे। हात साबुन से साफ करने के बाद ही आँखों हात लगाये।

विभिन्न औषधियों से उपचार -

शहद - शहद मे जरा सा बारीक पिसा हुआ सेंधा नमक डाल कर सुबह-शाम आँखों में अंजन करने से आँखं आने की बीमारी मे आरम मीलता है। सोनामुखी की जड शहद मे पीस कर आँखों मे अंजन करने से इस रोग मे लाभ होता है।

त्रिफला - त्रिफला के काढे से आँखों को धोने से सुजन मे आराम मीलता है। 20 ग्रम त्रिफला का चूर्ण 1 गिलास पानी में रात भर भिगों कर सुबह छान ले इससे आँखें दिन में 4 बार धोने से आँखों के रोग मीट जाते है।

मुलहठी - आधा चम्मच मुलहठी केे चुर्ण को 2 घंटों तक 2 कप पानी मे भीगो कर रख दे फीर छान कर उसमें रूई भीगो कर पलकों पर रखने से  आँखों की जलन और दर्द दूर हो जाता है। मुलहठी, रसौत और फिटकरी को हलका सा भूनकर आँखों पर लेप करने से सुजन, जलन और आँखों का लाल होना ठीक हो जाता है।

 रसौत - रसौत के काढे मे जरासा अफीम, सेंधानमक और फिटकरी को मीलाकर आँखों पर लेप करने से पुराने से पुराना आँखों का रोग ठीक हो जाता है।

धनिया - धनिये का काढ़ा तैयार करके अच्छी तरह से छान लें। अब इस काढ़े को बूंद-बूंद करके हर 2-3 घंटों में आंखों में डालें। इससे आंखों को आराम मिलता है।

बबूल - बबूल की पत्तियों को पीसकर टिकिया बना लें और रात के समय आंखों पर बांध लें सुबह उठने पर खोल लें। इससे आंखों का लाल होना और आंखों के दर्द आदि रोग दूर हो जायेंगे।

नीम - नीम के पत्ते और मकोय का रस निकालकर आँखों पर लगाने से आंखों का लाल होना जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। नीम के पानी से आंखें धोकर, फिर आंखों में गुलाबजल या फिटकरी के पानी को बूंद बूँद डालें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

जायफल - जायफल को पीसकर दूध मेँ मिलाकर आंखोँ मेँ लगाने से, आपको आंखोँ से संबंधित सभी बिमारियों से तुरंत राहत मिलता है।




Post a Comment

0 Comments